सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

इतिहास रचने से चूक गया अमेरिका...

इतिहास रचने से चूक गया अमेरिका, सिर्फ 16 मिनट पहले हुआ ये एलान

2011 के बाद  अमेरिका एक नया इतिहास रचने की कगार पर आकर रूक गया। खराब मौसम की वजह से अमेरिका का मानव मिशन रोकना पड़ गया। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा अपने स्पेस सेंटर से दोनों एस्ट्रोनॉट्स (Astronauts) को अमेरिकी रॉकेट में बिठाकर इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) भेजेने वाला था।



वॉशिंगटन: 2011 के बाद  अमेरिका एक नया इतिहास रचने की कगार पर आकर रूक गया। खराब मौसम की वजह से अमेरिका का मानव मिशन रोकना पड़ गया। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा अपने स्पेस सेंटर से दोनों एस्ट्रोनॉट्स (Astronauts) को अमेरिकी रॉकेट में बिठाकर इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) भेजेने वाला था। एस्ट्रोनॉट्स को NASA की निजी कंपनी स्पेस एक्स के ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट के जरिए ISSक भेजा जाने वाला था।

खराब मौसम की वजह से टली लॉन्चिंग

बता दें कि 27 मई 2020 देर रात 2.03 बजे अमेरिका के सबसे भरोसेमंद रॉकेट फॉल्कन-9 से दो अंतिरक्ष यात्रियों को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए रवाना करना था। लेकिन 16.54 मिनट पहले ही इस मानव मिशन को रोक दिया गया। नासा के मुताबिक, खराब मौसम होने की वजह से इसे लॉन्च नहीं किया गया। अब इस मिशन को तीन दिन बाद अंजाम दिया जाएगा।

कॉम्प्लेक्स 39ए से लॉन्च होने वाला था स्पेसक्राफ्ट

स्पेस-एक्स के ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट को रॉकेट फॉल्कन-9 के ऊपर लगाया गया था। इसके बाद फॉल्कन-9 रॉकेट को लॉन्च कॉम्प्लेक्स 39ए से लॉन्च किया जाना था। जिसके अंदर दो अंतरिक्ष यात्री रॉबर्ट बेनकेन और डगलस हर्ले। बता दें कि दोनों एस्ट्रोनॉट्स (Astronauts) पहले भी इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन की यात्रा कर चुके हैं। इस मानव मिशन का नाम डेमो-2 मिशन रखा गया है। डेमो-1 मिशन में ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट से ISS पर सफलतापूर्वक सामान और रिसर्च से जुड़ी वस्तुओं को पहुंचाया गया था।

इस रॉकेट से Astronauts जाएंगे ISS

इन दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को अमेरिकी कंपनी स्पेस-एक्स के स्पेसक्राफ्ट ड्रैगन से ISS पर भेजा जाएगा। बता दें कि स्पेस-एक्स अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क की कंपनी है। यह कंपनी अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के साथ मिलकर भविष्य के कई अंतरिक्ष मिशन पर काम कर रही है।

ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट के कमांडर होंगे डगलस हर्ले

डगलस हर्ले को ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट के कमांडर के तौर पर लॉन्च, लैंडिंग और रिकवरी का जिम्मा दिया गया था। जबकि रॉबर्ट बेनकेन इस मिशन में स्पेसक्राफ्ट की डॉकिंग, अनडॉकिंग और उसके रास्ते का निर्धारण करते। बता दें कि इससे पहले भी दो बार (साल 2008 और 2010 में) इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन जा चुके हैं। उन्होंने तीन बार स्पेसवॉक भी किया है।

वहीं डगलस हर्ले भी दो बार स्पेस स्टेशन जा चुके हैं। पहली बार साल 2009 में और दूसरी बार साल 2011 में। डगलस पेशे से सिविल इंजीनियर थे। बाद में साल 2000 में वो नासा से जुड़े थे। इससे पहले वो यूएस मरीन कॉर्प्स में फाइटर पायलट थे।

110 दिनों तक स्पेस स्टेशन पर रहेंगे दोनों एस्ट्रोनॉट्स

ये दोनों एस्ट्रोनॉट्स 110 दिनों तक स्पेस स्टेशन पर रहेंगे। आपको बता दें कि स्पेस-एक्स ड्रैगन कैप्सूल एक बार में करीब 210 दिनों तक स्पेस में रह सकता है। उसके बाद उसे रिपेयरिंग के लिए वापस धरती पर आना होगा।

2011 के बाद पहली बार कोई मानव मिशन भेजता अमेरिका

अमेरिका से पहली बार कोई मानव मिशन अंतरिक्ष में जाने वाला है। 21 जुलाई 2011 के बाद ऐसा पहली बार होने वाला है। 27 जुलाई 2011 को नासा ने अपना सबसे सफल स्पेस शटल प्रोग्राम बंद कर दिया था। इसी दिन स्पेस शटल एटलांटिस धरती पर लौटा था। स्पेस शटल प्रोग्राम के द्वारा ISS के लिए कुल 135 उड़ानें भरी गई थीं। ये प्रोग्राम 30 साल तक चला, जिसमें 300 से ज्यादा एस्ट्रोनॉट्स को अंतरिक्ष में भेजा गया था।

नासा को क्या होगा फायदा?

2011 के बाद से अमेरिका लगातार अपने अंतरिक्ष यात्रियों को रूसी और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसियों के रॉकेट के जरिए स्पेस स्टेशन पर भेजता आ रहा है। लेकिन इस मिशन की सफलता के बाद उसके अपने अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजने के लिए रूस और यूरोपीय देशों के सहारा नहीं लेना पड़ेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कंडोम है बैन: यहां नहीं होता बर्थ कंट्रोल, चोरी से होता है इस्तेमाल

कंडोम है बैन: यहां नहीं होता बर्थ कंट्रोल, चोरी से होता है इस्तेमाल: नॉर्थ कोरिया में में कंडोम प्रति प्रतिबंधित होने के कारण इसको लोग चोरी-छिपे देश में लाते हैं। लोग ऊंचे दामों पर कंडोम की ब्लैक मार्केटिंग करते हैं। यहां तक कि बीते कुछ सालों से ये सबसे ज्यादा लेने और देने जाने वाला गिफ्ट आयटम बन चुका है। नई दिल्ली:  जब बात परिवार नियोजन की होती है तो कई तरह के तरीकों का इस्तेमाल किया जाता है। और सरकार की तरफ से भी परिवार नियोजन की बातें कही जाती है। परिवार नियोजन का मुख्य उद्देश्य होता है कि देश की जनसंख्या बढ़ने से रोकना। कंडोम, परिवार नियोजन के उद्देश्य को पूरा करने के लिए एक साधन है। लगभग हर देश में दवा की दुकान पर मिल जाता है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि कंडोम नॉर्थ कोरिया में बैन है। इस देश में बर्थ कंट्रोल के सारे तरीकों पर देश में पाबंदी नॉर्थ कोरिया में में कंडोम प्रति प्रतिबंधित होने के कारण इसको लोग चोरी-छिपे देश में लाते हैं। लोग ऊंचे दामों पर कंडोम की ब्लैक मार्केटिंग करते हैं। यहां तक कि बीते कुछ सालों से ये सबसे ज्यादा लेने और देने जाने वाला...

कोरोना सर्वे: भारत और ब्राजील का मुकाबला, सामने आया चौंकाने वाला परिणाम

कोरोना सर्वे: भारत और ब्राजील का मुकाबला, सामने आया चौंकाने वाला परिणाम भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी दावा किया है कि पूरी दुनिया में कोरोना पर सबसे अच्छा कंट्रोल यहीं किया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने ट्वीट कर बताया कि दुनियाभर में प्रति लाख आबादी पर डेथ रेट का औसत 4.1 है, जबकि भारत में ये 0.2 है। नई दिल्ली:  लॉक डाउन के चौथे चरण के दौरान भारत में कोरोना वायरस मरीजों का आंकड़ा एक लाख से पार चला गया है। जबकि वहीं दूसरी तरफ तीन हजार से ज्यादा कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। कोरोना के नये मामले सामने आ रहे हैं और सौ से ज्यादा मौत हो रही हैं। कोरोना की इस स्पीड के तमाम पैमानों पर भारत की तुलना दुनिया के बाकी मुल्कों से हो रही है। हालात एक जैसे होने के बावजूद ब्राजील में भारत से पांच गुना ज्यादा मौत हो रही हैं। -दोनों देशों की तुलना के पीछे तमाम कारण देखे जा रहे हैं। -दोनों देश की स्थिति कई मायनों में एक जैसी नजर आती है। -दोनों मध्यम आय वाली अर्थव्यवस्थाएं हैं। -दोनों विकसित राष्ट्र हैं। -दोनों देशों में घनी आबादी वाले शहर हैं जहां बड़े स...

वंदे भारत मिशन

वंदे भारत मिशनः चौथा दिन, तीन उड़ानें, 500 से अधिक प्रवासियों की घर वापसी: सरकार ने कोरोनोवायरस संबंधी प्रतिबंधों के कारण विभिन्न देशों में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए 7 मई को ‘वंदे भारत मिशन’ शुरू किया था। मिशन के चरण-1 के तहत, सरकार ने कुल 12,000 भारतीयों को अमेरिका, ब्रिटेन, फिलिपिंस, बांग्लादेश, मलेशिया और मालदीव जैसे देशों से निकाला है। वंदे भारत मिशन के तहत भारत के सघन प्रत्यावर्तन अभियान के तहत मंगलवार को केरल में तीन उड़ानों से प्रवासियों को लाया गया। कुवैत से आई एयर इंडिया की उड़ान से कन्नूर में रात 9:10 पर दस बच्चों सहित 188 यात्री लौटे। जबकि कुआलाम्पुर कोच्चि उड़ान रात 10:15 बजे कोचीन एयरपोर्ट पर आई। इसके अलावा दोहा फ्लाइट बुधवार को तड़के कन्नूर में नौ बच्चों और 177 यात्रियों के साथ लैंड की। बुधवार को तीन उड़ानों का केरल आना अभी बाकी है। इनमें दुबई कोच्चि उड़ान (IX0434) के शाम 6:25 बजे आने की संभावना है। कुवैत थिरुअनंतपुरम फ्लाइट (IX0396) रात 9:25 बजे और सललाह-कोझिकोड उड़ान रात 8:40 बजे पहुंचेगी। सोमवार को दो उड़ानों से 358 यात्र...