कोरोना सर्वे: भारत और ब्राजील का मुकाबला, सामने आया चौंकाने वाला परिणाम
भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी दावा किया है कि पूरी दुनिया में कोरोना पर सबसे अच्छा कंट्रोल यहीं किया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने ट्वीट कर बताया कि दुनियाभर में प्रति लाख आबादी पर डेथ रेट का औसत 4.1 है, जबकि भारत में ये 0.2 है।

नई दिल्ली: लॉक डाउन के चौथे चरण के दौरान भारत में कोरोना वायरस मरीजों का आंकड़ा एक लाख से पार चला गया है। जबकि वहीं दूसरी तरफ तीन हजार से ज्यादा कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। कोरोना के नये मामले सामने आ रहे हैं और सौ से ज्यादा मौत हो रही हैं। कोरोना की इस स्पीड के तमाम पैमानों पर भारत की तुलना दुनिया के बाकी मुल्कों से हो रही है।
हालात एक जैसे होने के बावजूद ब्राजील में भारत से पांच गुना ज्यादा मौत हो रही हैं।

भारत में हर तीन दिन में केस दोगुने हो रहे थे
बता दें कि भारत में कोरोना का पहला मरीज जनवरी के आखिर में आया था, जबकि ब्राजील में पहला केस फरवरी में सामने आया था। वहां इटली से लौटा शख्स कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। 13 मार्च तक, ब्राजील ने कोरोना के कुल केस की संख्या में भारत को पीछे छोड़ दिया। 21 मार्च तक, भारत में हर तीन दिन में केस दोगुने हो रहे थे। ब्राजील में मार्च के मध्य तक हर 2-3 दिन में केस दोगुने हो रहे थे। भारत में 25 मार्च से ही लॉकडाउन लागू कर दिया, लेकिन ब्राजील ने राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन नहीं लगाया।
मौत के मामले में दुनिया में छठे नंबर पर ब्राजील
भारत में जहां लॉकडाउन कोरोना के प्रसार में रुकावट के तौर पर देखा जा रहा है, वहीं ब्राजील में लॉकडाउन सख्ती से लागू न करना भारी पड़ता दिखाई दिया। हालात ये हो गये हैं कि ब्राजील में कोरोना मरीजों की संख्या अमेरिका और रूस के बाद सबसे ज्यादा है।

जॉन होपकिंस यूनिवर्सिटी के अनुसार, 20 मई तक ब्राजील में कोरोना वायरस के कुल 2,71,885 केस हैं। ब्राजील से ज्यादा अमेरिका में 15,28,568 और रूस में 2,99,941 केस हैं। भारत की बात की जाये तो वो इस सूची में 11वें नंबर पर है और यहां कुल केस की संख्या बढ़कर 1,06,886 पहुंच गई है। ब्राजील में कोरोना से 17983 लोगों की मौत हुई है। मौत के मामले में ब्राजील नंबर 6 पर है। ब्राजील से ऊपर स्पेन, फ्रांस, इटली, यूके और यूएस है। मौत के मामले में भारत 16वें नंबर पर है और यहां अब तक 3303 लोगों की जान गई है।
प्रति लाख आबादी के केस में भी ब्राजील काफी आगे
सिर्फ इतना ही नहीं, एक लाख की आबादी के हिसाब से भी ब्राजील भारत से काफी आगे हैं। ब्राजील में एक लाख की आबादी कोरोना से औसत मरीजों की संख्या 104 है, जबकि भारत में यह संख्या महज 7.1 है। इस तरह देखा जाये तो भारत की स्थिति काफी बेहतर है।

कोरोना को सबसे जयादा कंट्रोल भारत में ही किया गया-स्वास्थ्य मंत्रालय, भारत
भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी दावा किया है कि पूरी दुनिया में कोरोना पर सबसे अच्छा कंट्रोल यहीं किया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने ट्वीट कर बताया कि दुनियाभर में प्रति लाख आबादी पर डेथ रेट का औसत 4.1 है, जबकि भारत में ये 0.2 है। इटली, ब्रिटेन और स्पेन जैसे विकसित देशों में यह औसत 50 से भी ज्यादा है।
यानी भारत कोरोना से मौत पर काबू पाने में काफी हद तक सफल रहा है। जबकि ब्राजील जैसे जिन देशों में कोरोना का पहला केस भारत के भी बाद आया था, वो न सिर्फ कोरोना केस में काफी ऊपर हैं, बल्कि वहां जान की भी काफी हानि हुई है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें